छुरा ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डाक्टर नियमो को ताक में रखकर कर रहे है इलाज, मडेली के झोलाछाप डॉक्टर मोहन साहू ने फिर सजा ली दुकान

छुरा ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डाक्टर नियमो को ताक में रखकर कर रहे है इलाज

मडेली के झोलाछाप डॉक्टर मोहन साहू ने फिर सजा ली दुकान

परमेश्वर कुमार साहू,9 मार्च 2021

जिले के छुरा ब्लाक में झोलाछाप डॉक्टरों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।झोलाछाप डाक्टरों द्वारा शासन व नर्सिंग होम एक्ट के सारे नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए बेधड़क क्लीनिक का संचालन कर मरीजों का इलाज कर रहे है।एमबीबीएस की तर्ज़ पर प्रतिबंधित दवाई भी मरीजों को देकर मनमानी फिस वसूला जा रहा है।कार्यवाही न होने से इनके हौसले बुलंद है।ब्लाक के मड़ेली, खडमा, रानिपरतेवा, पाट्सिवनी, मुड़ागांव आदि गांवों में झोलाछाप डाक्टरों द्वारा अवैध रूप से दुकान सजाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मडेली के झोलाछाप डाक्टर मोहन साहू के पास लकडाउन के समय ब्लाक की टीम ने छापामार कार्रवाई कर प्रतिबंधित दवाई जब्त कर सिल किया था।लेकिन अधिकारियों के सरंक्षण के वजह से उक्त झोलाछाप डाक्टर ने फिर से अपना दुकान खोल लिया है। जो विभाग के कार्यों पर सवाल खड़ा कर रहा है।
वहीं जिले में झोलाछाप डाक्टरों का धनवंतरी डाक्टर संघ बना हुआ है।जबकि संघ के किसी भी डाक्टर के पास न तो कोई वैध दस्तावेज है और न ही कोई विभाग से इलाज के लिए परमिशन।उसके बावजूद भी इन झोलाछाप डाक्टरों द्वारा अवैध रूप इलाज करना और यूनियन बनाना कई सवालों को जन्म दे रहा है। इन झोलाछाप डाक्टरों के संघ द्वारा अब अवैध क्लीनिक संचालन को लेकर खबर खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकारों पर दबाव बनाने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा लगातार खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकारों पर दबाव बनाने व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत की तैयारी में है। उच्च न्यायालय व शासन के सारे नियमो के विपरित कार्य करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के इस तरह से कृत्य के पीछे डाक्टर संघ के उन सरगनाओं का हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता जो राजनीति क्षेत्र से जुड़े है ।जिसके कारण पत्रकारों पर भी षडयंत्र करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।डाक्टरों के सरगना खुद अवैध रूप से झोलाछाप डाक्टरी करने में लगे है और सारे नियमो की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है।