अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन… ग्राम पंचायत बैरख एवं शासकीय हाई स्कूल बैरख में हुआ

ग्राम पंचायत बैरख में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें सर्व प्रथम माँ सरस्वती की छाया चित्र पर पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण पश्चात् कार्यक्रम को सरपंच महोदय भाई श्याम मसराम ने संबोधित करते हुए हुए कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए आगे आना चाहिए। प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बैरख सोहन कुमार यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सचिव श्रीमती सरस्वती भारतेन्दु, व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर, ए एन एम हेमलता कोसले,प्रधान पाठक श्री तीजराम विश्वकर्मा,व्याख्याता लक्ष्मण लाल वर्मा जी ने संबोधित किया तत्पश्चात महिलाओं एवं महिला जनप्रतिनिधियों द्वारा रस्सी खींच एवं कुर्सी दौड़ खेल का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम आये टीम से श्रीमती रामकली धुर्वे पंच,रूखमणी धुर्वे पंच, चैती बाई पंच,सुधिया बाई पंच विजयी हुए एवं कुर्सी दौड़ में किरण मसराम आपरेटर प्रथम एवं सियाबती धुर्वे मितानिन द्वितीय स्थान को प्राप्त किया सभी विजेताओं को सरपंच ग्राम पंचायत बैरख के द्वारा पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में गरीबा मसराम पंच,बैसाखू राम पंच,चैन सिंह एवं ग्राम पंचायत बैरख सभी ग्रामीण जनों एवं शासकीय हाई स्कूल बैरख के शिक्षक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे ।
