ग्राम पंचायत पिकरीपार में महिला जागृति शिविर का किया गया आयोजन।

गुरूर :- महिलाओं और बच्चों के विकास और कल्याण से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से क्रियान्वित करने एवं आगे बढ़ाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग सक्रिय होकर अपनी भूमिका निभा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा इन दिनों ग्रामीण अंचलों में आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से महिला जागृति शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला एवं बच्चो को सुदृढ़ बनाना, महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना, गर्भवती, शिशुवती माताओं व 06 वर्ष तक के छोटे बच्चों का पोषण, आहार एवं स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ मिल सके। ताकि कोई भी इस योजना से दूर न रहे, जानकारी के अभाव में कई महिलाएं इस योजना से आज भी दूर है, लेकिन अब हर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र खुल गया है, जिसके कारण अब महिलाएं जागरूक हो चुके है। अब हर आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चो को ताजा गरम भोजन एवं अन्य पौष्टिक व्यजंन बना कर बच्चो एवं गर्भवती माताओ को खाने के लिए दिया जाता है, ताकि सभी बच्चो का शारिरिक व मानसिक विकास हो सके। महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही है। जिसके फलस्वरूप अब महिलाएं सामाजिक हो या विभागीय हर कार्य क्षेत्र में बराबर की सह भागिता निभाते हुए नजर आ रही है, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिला एवं बालिकाओं के लिए बहुत सारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसका प्रचार प्रसार महिला एवं बाल विकास विभाग गुरुर द्वारा महिला जागृति शिविर आयोजन के माध्यम से ग्राम पंचायत पिकरीपार में सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं का गोद भराई, अन्नप्रासन, बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति, रंगोली और व्यंजन प्रतियोगिता,प्रश्नोतरी, विभिन्न प्रकार के खेल कूद का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी बी.आर मंडावी, सभापति राजश्री क्षत्रिय, जनपद पंचायत गुरुर उपाध्यक्ष तोषण लाल साहू, सरपंच चंदा साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त स्टाप सहित पंचगण उपस्थित थे।