खरतुली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह

खरतुली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह
शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय खरतुली की राष्ट्रीय सेवा योजना, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं वाणिज्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय की महिला शिक्षिका एवं कर्मचारियों सम्मान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रभारी शिक्षक आकाश गिरी गोस्वामी डॉक्टर भूषण लाल चंद्राकर के संयोजन में किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य टीआर नागवंशी तथा शिक्षिका मोनिका गोस्वामी ,भारती आर्या , प्रतिमा यदु, शोभना साहू नेहा मेहता, संध्या ध्रुव, सत्यभामा जायसवाल ,मंजू साहू के साथ-साथ रामेश्वरी साहू के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर प्राचार्य टी आर नागवंशी ने समाज में महिलाओं के महत्व व हर क्षेत्र में समानता और शुभ अवसर प्राप्त हो ताकि उनकी उपलब्धियों एवं योगदान से समाज लाभान्वित होता रहे .अतिथि मोनिका गोस्वामी ,भारती आर्या ,प्रतिमा यदु अपने उद्बोधन में महिला का का सम्मान कार्यक्रम के आयोजन से नहीं होता बल्कि शुरुआत समाज की इकाई परिवार से होनी चाहिए परिवार समाज और देश में सबके अंदर से सम्मान व्यवहार में होनी चाहिए ताकि समाज का समन्वित विकास हो सके. इस अवसर पर विद्यालय शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारी का सम्मान किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में महिलाओं का समाज में महत्व विषय पर केंद्रित निबंध कविता स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आगामी आयोजन में पुरस्कृत किया जाएगा कार्यक्रम का मंच संचालन आकाश गिरी गोस्वामी ने किया.