
राजिम:- फ्रिज के पानी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। इसलिए कुछ लोग पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा करने के लिए पानी को मटके में स्टोर करते हैं। मटके या घड़े में पानी को स्टोर करने से उसे ठंडा करने में मदद मिलती है साथ ही पानी से गंदगी और टॉक्सिन्स भी निकल जाते हैं। यह एक वॉटर प्योरिफायर की तरह काम करता है। सेहत के लिए मटके का पानी पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन मटके का पानी पीते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर आप सही तरीके से मटके में रखे पानी का सेवन नहीं करते हैं या मटके में पानी ठीक से स्टोर नहीं करते हैं तो यह आपको फायदे की बजाए नुकसान पहुंचा सकता है।
ध्यान देने वाली बाते अगर हम मटके का पानी पी रहे है तो – पानी निकालने के लिए हैंडल वाले बर्तन का इस्तेमाल करें।
हम में से ज्यादातर लोग गिलास या अन्य बर्तोनों की मदद से हाथ डालकर मटके से पानी निकालकर पीते हैं ऐसा करना सही बिल्कुल भी सही नहीं है। जब आप हाथ डालकर मटके से पानी निकालने की कोशिश करते हैं तो ऐसे में आपके हाथ और नाखूनों में जमा गंदगी से पानी गंदा और दूषित हो जाता है, जो कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप मटके से पानी निकालें तो किसी हैंडल वाले साफ बर्तन का इस्तेमाल करें।

मटके में रोज नया पानी भरें- मटके पानी जैसे-जैसे खत्म होता रहता है तो लोग अक्सर उसके ऊपर ही नया पानी डालकर मटके को भरते रहते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। मटके की रोजाना सफाई करना महत्वपूर्ण है और हर बार उसे साफ करने के बाद ही उसमें ताजा पानी भरना चाहिए। अगर पानी कई दिनों तक मटके में रहता है तो उसमें हानिकारक बैक्टीरिया पनपते हैं जो पेट संबंधी समस्याओं, इंफेक्शन और टाइफाइड के साथ ही कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देते हैं।

मटके के चारों तरफ कपड़ा लपेटते हैं तो इसे रोज धोएं-
गर्मियों में पानी को ज्यादा तेजी से ठंडा करने के लिए लोग मटके चारों तरफ से कपड़े से कवर कर देते हैं। साथ ही उसे खिड़की के पास किसी टेबल पर रख देते हैं। इस कपड़े की रोजाना सफाई करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इस पर गंदगी सबसे ज्यादा जमा होती है। जो फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप कपड़े को रोजाना साफ करें या दूसरे कपड़े से मटके को कवर करें।
मटके को खुला न छोड़ें-मटके में पानी स्टोर करते समय आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आप मटके को ढककर रखें। जितनी बार भी आप मटके से पानी निकालकर पिएं उसे ढकना न भूलें, क्योंकि इससे मटके में धूल मिट्टी और गंदगी जा सकती है। साथ ही पानी में कीड़े-मकोड़े भी घुस सकते हैं जिससे आपका पानी दूषित हो सकता है।
मटके का पानी पीने के फायदे – मटके का पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।गर्मी के मौसम में अक्सर कर लोगों को लू लग जाती है, जिसकी वजह से बीमार पड़ जाते हैं। लेकिन अगर आप मटके का पानी पीते हैं, तो इससे आप लू से बच सकते हैं। गले में खराश की शिकायत होने पर फ्रिज का पानी काफी नुकसान करता है, लेकिन अगर आप मटके के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे गले में खराश की शिकायत दूर होती है। जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत होती है, उनके लिए मटके का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मिट्टी में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप मटके का पानी पीते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। मटके का पानी पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मटके का पानी पीने से एसिडिटी की शिकायत दूर होती है, साथ ही पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है।मटके के पानी का सेवन स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मटके का पानी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी परेशानियां भी दूर होती है।शरीर में दर्द की शिकायत दूर होने पर मटके के पानी का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि मिट्टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं। जो दर्द को कम करने में मददगार साबित होते हैं।
मटके का पानी पीने के नुकसान– जो लोग मटके के पानी का सेवन करते हैं, उन्हें इस बात का ध्यान रखना जरूरी होता है कि मटका साफ रहें, अगर मटका गंदा रहेगा तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
ज्यादा दिनों तक एक ही मटके का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर आप एक ही मटके का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके अंदर बैक्टीरिया पनपने की संभावना बढ़ जाती है।
