माता कर्मा त्याग, तपस्या व ममता की प्रतिमूर्ति थी।

नवापारा राजिम :- परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण नवागांव, की आवश्यक बैठक नवागांव साहू समाज भवन में संपन्न हुई। इस बैठक में साहू समाज परिक्षेत्र नवागांव चंपारण, के पूर्व पदाधिकारियों द्वारा वर्तमान अध्यक्ष को पूर्व कार्यकाल के आय-व्यय का विवरण देते हुए पासबुक, चेकबुक, विभिन्न एवं फाइल को सौंपते हुए सामाजिक पदाधिकारी हिसाब दी। वही समाज का कैशबुक व लेज़र बुक नही होने से सामाजिक पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त की। इस अवसर पर रतिराम साहू संरक्षक राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति, ने कहा कि आज समाज में संस्कृति और संस्कार पर चिंतन करने की बहुत जरूरत है। माता कर्मा त्याग, तपस्या व ममता की प्रतिमूर्ति थी। सभी पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में, सभी को साथ लेकर चलते हुए उनके दिशा निर्देश अनुरूप के साथ ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की जरूरत है। वही समाज में व्याप्त बुराई को त्याग करते हुए नशापान से दूर रहने की बात कही। तहसील अध्यक्ष ब्रह्मानन्द साहू ने कहा कि हमे पुराने पदाधिकारी का अनुभव का लाभ लेते हुए समाज को संगठित करते हुए चले ताकि समाज में बिखराव व मनमुटाव की स्थिति निर्मित न हो। चंद्रहास साहू पूर्व अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए समाज को एक नई दिशा प्रदान करें। तुलेश साहू तहसील साहू समाज कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को एकजुटता के साथ मिलजुल कर कार्य करना होगा तभी समाज आगे बढ़ेगा। मोहनलाल साहू सचिव तहसील साहू समाज ने बेटा पढ़ाओ, संस्कृति बचाओ का नारा देते हुए कहा कि जीवन में संस्कार का बहुत महत्व है संस्कार विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू ने कहा कि समाज ने मुझे जो जिम्मेदारी व दायित्व सौंपा है उसे पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ सभी सभी पदाधिकारी व स्वजातीय बंधुओं को साथ लेकर कार्य करने की बात कही।कार्यक्रम का संचालन गैंदलाल साहू शिक्षक, व आभार व्यक्त खोरबाहरा राम साहू अध्यक्ष, ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गंगूराम साहू, रमा साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू साहू, संरक्षक संरक्षक भुवन साहू, संरक्षक शोभाराम साहू, संरक्षक मतवार साहू, पूरन लाल साहू, नत्थूराम साहू, संतलाल साहू, मालिक राम साहू, लीलाराम साहू, गुहाराम साहू, डोमार साहू, भागवत साहू, मनाराम साहू, रामकुमार हिरवानी, देवकुमार साहू, पारसमणी साहू, तीजलाल साहू, लखनलाल साहू, राजेश साहू, नरेंद्र साहू, बिशेसर साहू, बरातु राम साहू, श्यामलाल साहू, धरम साहू, भारत साहू व समस्त ग्रामीण अध्यक्ष व स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।