नाबार्ड द्वारा समूहों को बैंक लिंकेज में उत्कृष्ट कार्य हेतु बैंक आफ बड़ौदा छुरा शाखा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया

नाबार्ड द्वारा समूहों को बैंक लिंकेज में उत्कृष्ट कार्य हेतु बैंक आफ बड़ौदा छुरा शाखा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया

– परमेश्वर कुमार साहू ,8 मार्च 2021

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान में स्व सहायता समूह को बैंक लिंकेज में उत्कृष्ट कार्य के लिए बैंक आफ बड़ौदा शाखा छुरा को नाबार्ड द्वारा प्रथम पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि शासन के सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अन्तर्गत स्व सहायता समूह को अनेक गतिविधियों के लिए आर्थिक मदद की जरूरत पड़ता है ।ऐसे में बैंक के माध्यम से बिहान के अन्तर्गत स्व सहायता समूह को ऋण उपलब्ध एनआरएलएम शाखा द्वारा करवाया जाता है।ऐसे में एनआरएलएम को व उनके अधीन समूहों को ऋण देने में बैंकों का महत्पूर्ण योगदान रहता है।जिससे प्राप्त ऋण से समूह की महिलाएं अपना आजीविका चलाती है।वहीं बैंक लिंकेज कार्य में बिहान के एफएलसीआरपी का भी बड़ा योगदान रहता है।इनके द्वारा प्रकरण व सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर केवायसी तैयार कर बैंक में जमा किया जाता है।जिसके बाद बैंक ऋण प्रदान करता है।बिहान अन्तर्गत विभिन्न आजीविका में मदद के लिए बैंक अग्रणी भूमिका निभा रहा है।जिसका सीधा लाभ बिहान से जुड़ी महिलाओं को हो रहा है।जिसके फलस्वरूप आज बिहान की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है और उनकी दशा में परिवर्तन हो रहा है।
इसी कड़ी में गरियाबंद जिला के आदिवासी बाहुल्य ब्लाक छुरा में शासन की बड़ी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के उद्देश्यों को सफल बनाने बैंक आफ बड़ौदा बैंक छुरा ने महत्तवपूर्ण भूमिका निभाया है।बैंक आफ बड़ौदा ने बिहान की जरूरतमंद महिलाएं को आसानी से ऋण उपलब्ध कराकर अपना योगदान दिया जिसके कारण आज महिला दिवस के असर पर उसे नाबार्ड द्वारा प्रथम पुरस्कार दिया गया।