गोपाल गौशाला में वटवृक्ष के नीचे विराजे गोपेश्वर हनुमानजी का सविधि स्नान अभिषेक पूजन।

नवापारा राजिम :- श्री राम भक्त, संकट मोचक हनुमानजी महाराज का जन्मोत्सव पूरे अंचल में धूमधाम से मनाया गया, नगर के विभिन्न मंदिरों में उनके भक्तों की भारी भीड़ रही, जगह जगह भंडारे किए गए, इसी कड़ी में नगर की 100 साल पुरानी गोपाल गौशाला में वटवृक्ष के नीचे विराजे गोपेश्वर हनुमानजी का सविधि स्नान अभिषेक पूजन प्रभारी पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने कराया, हवन पूजन मुख्य यजमान के रूप में छत्तीसगढ़ रेडीमेड के संचालक किशन सारडा सपरिवार शामिल हुए, संध्या समय गौशाला में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया, गौशाला के अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल ने आरती उतारी जिसमे गौशाला समिति के सदस्य ब लोग शामिल हुए, प्रसाद वितरण भी किया गया