ग्राम पंचायत पाटसिवनी में महिला दिवस पर महिलाओं का किया गया सम्मान

ग्राम पंचायत पाटसिवनी में महिला दिवस पर महिलाओं का किया गया सम्मान

परमेश्वर कुमार साहू ,8 मार्च 2021

ग्राम पंचायात पाटसिवनी में विश्व महिला दिवस मनाया गया। जिसमे उपस्थित सरपंच श्रीमती तामेश्वरी चम्पेश्वर ध्रुव, उपसरपंच ओमप्रकाश साहू पंच किर्तिन रूपनारायण माणडले, यसोमती ध्रुव, ज्योति लता साहू, आशबाई भुंजिया गणेशु बाघे, उपस्थित रहें व ग्राम के मितानिनो और ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओ, ग्राम सुरक्षा समिति के महिलाओ को सरपंच श्रीमती तामेश्वरी ध्रुव उपसरपंच ओमप्रकाश साहू सचिव द्वारिका प्रसाद साहू द्वारा सम्मानित किया गया।
व महिला दिवस के अवसर पर सरपंच श्रीमती तामेश्वरी ध्रुव ने कहा
सृजन के मुल में हैं स्त्री, माॅ बहन बेटी पत्नी के रुप मे, मानवीय गुणों की सबसे सुन्दर अभिव्यक्ति है स्त्री,
महिला ही वो मुल मंत्र है जो घर को स्वर्ग बनाती है,, गाॅव को स्वच्छ निर्मल व सुन्दर बनातीं है।
गाँव को स्वच्छ निर्मल व सुन्दर बनाने मे महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहता हैं,,व ODF पल्स योजना के बारे मे चर्चा कर सबने स्वच्छ निर्मल व सुन्दर ग्राम बनाने के लिए संकल्प भी लिया गया।