
रायपुर:- भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल कोर कमेटी किस संख्या 7 से 13 बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ से अश्विनी कुमार मिश्रा को शामिल किया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी मिश्रा को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी देते हुए कोर कमेटी में स्थान दे दिया गया था। 3 अप्रैल को वर्चुअल बैठक के दौरान से मिश्रा की सक्रियता और भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के लिए चलाए गए अभियान के चलते उन्हें राजस्थान उत्तराखंड का प्रभार के साथ ही छत्तीसगढ़ का सह प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा श्री मिश्रा को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता और देश के मीडिया विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके लिए मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के बैनर तले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और मजदूरों के हित की लड़ाई को जारी रखने विश्वास दिलाया। मिश्रा कोई नियुक्ति मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया इनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, इंटक फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर पासी, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरी निकाय मंत्री शिव डहरिया, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, पीएचई मंत्री रुद्रगुरू, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद दीपक बैज, सांसद राजीव शुक्ला, विधायक देवती कर्मा, अनीता शर्मा, इंटक फेडरेशन महासचिव हौसला प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रमोद गांधी, पूरे बिहार के प्रभारी भक्त चरणदास, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, राहुल गांधी के सलाहकार के राजू, बीके हरिप्रसाद, छत्तीसगढ़ के प्रभारी चंदन यादव, सुश्री शैलजा, प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष मोहन मरकाम विधायक देवेंद्र यादव विधायक सतनारायण शर्मा विधायक कुलदीप जुनेजा विधायक विकास उपाध्याय विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह समेत मीडिया जगत के कई साथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी।
