
बिलासपुर :- जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति हर जरूरतमंद की सेवा में समर्पित रहते है और सोमवार रात्रि 11: 30 बजे दिनांक को 03-04-2023 को श्री राम केयर हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती 5 वर्षीय मासूम को अर्जेंट A+Ve ब्लड के जरूरत होने की सूचना समिति के वाट्सप, फेसबुक, एवं सोशल मीडिया पर वायरल हुई जानकारी रक्तदान सेवा समिति के सक्रिय रक्तदाता जागृति साहू को मिलने पर समिति से सम्पर्क किया वे बिना देरी किए अपना काम काज छोड़कर तत्काल आशीर्वाद ब्लड सेंटर बिलासपुर पहुँचे और उन्होंने अपना अमूल्य रक्त 5 वां बार रक्तदान कर मासूम को जीवनदान दिए। रक्तमित्र घनश्याम श्रीवास ने बताया कि मैं बचपन से पार्लर का काम करता हूं तखतपुर मंडी चौक में दीप जेण्ड्स पार्लर नाम से पार्लर है और अब तक मैंने 21 वां बार रक्तदान किया। रक्तदान महादान है जो जरूरतमंद के लिए मददगार साबित हो रहा है। रक्तमित्र घनश्याम श्रीवास ने बताया कि जीवन मे एक लक्ष्य लिया है कि रक्तदान के क्षेत्र में मैं शतक लगाकर तखतपुर ही नही बल्कि बिलासपुर संभाग में सबसे आगे रहुं। इसलिए हर तीन महीने के बाद जरूरतमंद के लिए रक्तदान करता हूं। समिति के कोषाध्यक्ष संदीप ने बताया कि जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति छत्तीसगढ़ हमेशा जरूरतमंद के लिए तत्पर रहते है। समिति के उपाध्यक्ष आकाश यादव, सचिव मनोज कश्यप, वरिष्ठ कार्यकर्ता पप्पू साहू , प्रभात श्रीवास, दुष्यंत साहू, कैलाश धुरी, दुर्गेश साहू, ओमप्रकाश जायसवाल, शिवदास मानिकपुरी, कुशाल सोनकर, दीपकमल श्रीवास, रमेश साहू, मनोज जायसवाल, नारायण प्रसाद पाली समिति के अध्यक्ष रक्तमित्र घनश्याम श्रीवास ने संयुक्त रूप से बताया कि पिछले 8 वर्ष पहले 10 जुलाई 2014 में हमनें युवाओं से मिलकर समिति का स्थापना की थी। अब तक हमने पिछले 8 वर्षों में लगभग 67 हजार जरूरतमंद मरीजों को समिति के माध्यम से निःशुल्क ब्लड़ उपलब्ध कराए है। समय समय पर रक्तदान कर शिविर का आयोजन भी करते रहते है जीते जी रक्तदान मरणोपरांत नेत्रदान यह मूल मंत्र है मरने के बाद दूसरों में जीवित रहने का वरदान। जग में रक्तदान का काम हे महान जब तक है जान करते रहेंगे और करवाते रहेंगे रक्तदान ऐसे ही देश सेवा और समाज सेवा करते रहो, हस्ते रहों मुस्कुराते रहों।
