शर्ट में फांसी लगाकर की आत्महत्या।

राजपुर गांव की घटना

मगरलोड :- मगरलोड थाना अंतर्गत ग्राम राजपुर में एक ग्रामीण ने अपने शर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। थाना से मिली प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम राजपुर निवासी गणेश राम ध्रुव पिता स्व देवसिंग ध्रुव उम्र 57 वर्ष जो एक अप्रैल शनिवार की रात्रि 8 बजे घरेलू बातों को लेकर घर के लोगों को तुम लोग मेरे साथ बाड़ी में काम करने नहीं जाते हो कह कर गुस्से में आकर घर से निकल गया। घर से निकलने बाद उनका पुत्र वीरेंद्र ध्रुव, पड़ोसी जितेन्द्र सिन्हा के साथ गांव में आसपास खेत खार में पता तलाशी किए नही मिला। 2 अप्रैल रविवार की सुबह 5.30 बजे गणेश राम ध्रुव कोटरी खार में स्थित केवल सिन्हा के खेत के मोदगर पेड़ में अपने शर्ट में फांसी पर लटका पाया गया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल थाने में पहुंचकर दी। जानकारी मिलती है घटनास्थल पर प्रधानआरक्षक गोपी चंद्राकर, आरक्षक मंगिया कुंजाम पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मर्ग कायम कर पंचनामा पश्चात शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।