
गुंडरदेही :- पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन पर अनुविभगीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही गीता बाघवानी के पर्यवेक्षण में थाना गुण्डरदेही स्टाफ के साथ टाउन गुण्डरदेही में पैदल पेट्रोलिंग किया गया तथा पेट्रोलिंग के दौरान व्यापारियों को दुकान के बाहर तरतीब से वाहन खड़ी कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की समझाईश दिया गया।
व्यापारियों को दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील किया गया तथा अवैध कारोबारी करने वाले लोगों के खिलाफ व आस पास घटित होने वाले अपराध की त्वरित सूचना देने की अपील की गई।
