पति पत्नी में प्रेम होने से घर स्वर्ग बन जाता है: गोपाल प्रसाद।

राजिम :- चौबेबांधा में आयोजित राज्य स्तरीय रामायण सम्मेलन के प्रथम दिन विभिन्न व्याख्याकारो ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर अपने विचार प्रकट किए। बालोद शिव शंभु मानस परिवार भेंडसर के गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि पति पत्नी में प्रेम हो तो घर नहीं बल्कि स्वर्ग बन जाता है। किसी भी समाज के विकास एवं उत्थान के लिए परस्पर प्रेम की आवश्यकता है। प्रभु श्री रामचंद्र जी ने विशाल सेना खड़ा करने के लिए वानरो से प्रेम किया। मनुष्य के अलावा जो भी मिलते गए उन्हें अपने साथ रखते गए और समय आने पर लंका के राजा रावण को भी परास्त कर दिया। स्नेह दीप मानस परिवार खिसोरा मगरलोड के व्याख्याकार महेश कुमार निषाद ने बालकांड के राम जन्म प्रसंग पर कहा कि राम के जन्म से तीनो लोक में सुख शांति एवं समृद्धि आई। राम नाम लेना ही शुभ है इनके नाम से पत्थर भी पानी में तैरने लग जाता है। सुर सरिता मानस परिवार मोगरापाली उड़ीसा के शंकर लाल बघेल ने कहा कि मानव जीवन बहुत कीमती है बस राम नाम के सहारे जीवन रूपी नैया को पार किया जा सकता है।

इस तरह से हर साल रामायण का कार्यक्रम होना अपने आप में लोगों को धर्म से जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शूर्पणखा के द्वारा बार-बार लक्ष्मण को जीत करने पर उनसे सहन नहीं हुआ और उनके नाक कान काट दिए उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कार्य के लिए जीत करने की आवश्यकता नहीं है बस मेहनत किया जाए तो उनका फल अच्छा ही मिलता है। श्री श्रद्धा महिला मानस मंडली कचना यशोदा साहू ने सुंदरकांड पर कहा कि हनुमान लंका जाने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे लेकिन जामवंत के द्वारा कहने पर तैयार हो जाते हैं उन्होंने आगे कहा कि मोटिवेशन की आवश्यकता है व्यक्ति को मोटिवेट होना बहुत जरूरी है तभी आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रोता गन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गणेश साहू, सुदामा पाल एवं संतोष कुमार सोनकर ने किया।

राम से बड़ा राम का नाम शिवप्रिया बालिका मानस परिवार रूवातला डोंगरगढ़ ने कहा कि राम से बड़ा राम का नाम है। राम नाम रूबी आभूषण को धारण करने से ही जीवन सफल हो जाता है उन्होंने कर्म करो फल की इच्छा मत करो जैसे उद्देश्य को लेकर अनेक ध्यान बातें बताएं। तुलसी मंदिर मानस परिवार को पूरा के रामादेवी साहू ने गीत संगीत से माहौल को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने नारी जागरण पर महिलाओं को दुर्गा लक्ष्मी एवं सरस्वती बताया।