एकलव्य स्कूल छुरा के अतिथि शिक्षकों ने प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।

छुरा :- एकलव्य स्कूल  छुरा अतिथि शिक्षकों ने राजधानी रायपुर पहुंच कर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के नेतृत्व में खाद्य एवं गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से मुलाकात करते हुए नये सत्र में अतिथि शिक्षकों की नये नियुक्त न करते हुए यथावत रखने की मांग करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री को पत्र सौंपा। बतादें कि एकलव्य स्कुल में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति दस माह के लिए की जाती है और एक अप्रैल को यह स्वतः समाप्त हो जाती है और नया सत्र प्रारंभ हो जाता है जिसमें नये शिक्षकों की नियुक्त नहीं कर इन्हें यथावत रखने की मांग को लेकर जनक ध्रुव के नेतृत्व में मंत्री अमरजीत भगत को पत्र सौंपा गया। जिस पर मंत्री के द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है। इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के साथ एकलव्य स्कुल छुरा के घनश्याम साहू,अश्वनी टोंडरे, प्रशांत कश्यप, पवन ध्रुव, डोमेश साहू, सत्रुघन साहू, गोकरण साहू, धनेश साहू, सौरभ कुंजाम, कृष्णचंद सोनी, उमाशंकर सोनकर, काजल पटेल, रूखमणी गायकवाड़, मोहनी मंडावी, शुष्मा यादव, शालिनी कुटारे, वीरेंद्र तारक के साथ सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।