श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में पहुंचे जिपं. सदस्य चंद्रशेखर साहू।

कोपरा :- ग्राम पंचायत भेंडरी के आश्रित ग्राम पंडरीतराई में ग्रामीण सतनामी समाज पंडरीतराई के तत्वावधान में लगातार तीसरा वर्ष श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस भक्तिमय आयोजन में ग्रामीण सहित आसपास के ग्रामवासियों की भी अच्छी खासी उपस्थिति भागवत कथा के आयोजन में देखने को मिल रही है। कथा का वाचन कन्हैया लाल व्यास जी (लवन वाले) मुखारबिंद से किया जा रहा है।

आज कथा आयोजन के सातवें दिन कथा का श्रवण करने क्षेत्र के भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू पहुंचे एवं व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आयोजनकर्ता ग्रामीण सतनामी समाज को इस पुण्य कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिकता और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। सामाजिक समरसता का जो उदाहरण आज सतनामी समाज के भाइयों ने प्रस्तुत की है वह निसंदेह बधाई के पात्र हैं। इस दौरान आयोजनकर्ता ग्रामीण सतनामी समाज के अध्यक्ष गैंदलाल घोघरे, कोषाध्यक्ष हेमचंद गायकवाड़, उपाध्यक्ष अलख राम कोसले, शंकर बांधे, सचिव बचन घोघरे, रतन घोघरे, गोपाल, नरेश, दाऊलाल नवरंगे, लालजी गायकवाड़, लीलाराम साहू, मनीष साहू, चैतराम,चुम्मन घोघरे, जनपद सदस्य दीपक साहू, मोहन साहू सरपंच भेंडरी सहित श्रोतागण ग्रामवासी उपस्थित रहे।