
बीजापुर:- छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर आदेश में निहित प्रावधानों के अंतर्गत वाहन दुर्घटना में बली कर्मा की मृत्यु होने के फलस्वरुप मृतक की पत्नि कुमली कर्मा पति स्वर्गीय बली कर्मा साकिन मंझारपारा कासोली तहसील गीदम जिला दंतेवाड़ा व वाहन दुर्घटना में शांति पुजारी की मृत्यु होने के फलस्वरुप मृतिका की पुत्री कुमारी अजमती पुजारी पिता स्वर्गीय लक्ष्मण पुजारी साकिन कोण्ड्रोजी, जांगला, तहसील भैरमगढ़ जिला बीजापुर को छत्तीसगढ़ शासन के नियमानसुार 25-25 हजार रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।
