फिंगेश्वर :- गरियाबंद कलेक्टर को जनचौपाल में दिनांक 21/03/2023 को आवेदक त्रिपुरारी राम पटेल अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति हायर सेकेंडरी विद्यालय जामगांव, अरूण सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत जामगांव, कामता साहू विद्यालय विधायक प्रतिनिधि,एवं सदस्य चंद्रिका प्रसाद साहू, मिंजुन साहू, मेवा लाल तारक एवं शंभू साहू ने प्रभारी प्राचार्य चंद्रिका साहू शा.हायर. सेकेंडरी वि. जामगांव एक वर्ष से स्टाफ, छात्र छात्राओं एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उनके विरुद्ध गैर अनुशासनात्मक, तानाशाही रवैए अपनाएं हुए हैं। प्रतिनिधि मंडल ने एक सप्ताह में हटाने सामुहिक अपील करते हुए जिलाधीश को आवेदन प्रस्तुत करने पर संम्बन्धित अधिकारी को बुला कर उचित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए किन्तु आज पर्याप्त तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।अभी तक प्रभारी प्रायार्य चंद्रिका साहू बना हुआ है। उक्त संदर्भ में आदेश जारी विद्यालय को प्राप्त नहीं होने से 31/03/2023 को महात्मा गांधी के छाया चित्र समकक्ष रखकर धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना है। आवेदन पत्र से अवगत सम्बंधित शिक्षा विभाग डी.ई.ओ. गरियाबंद एसडीएम राजिम बी.ई.ओ. फिंगेश्वर, थाना प्रभारी फिंगेश्वर एवं तहसीलदार फिंगेश्वर को जन चौपाल के प्रतिवेदन संलग्न कापी देकर अवगत कराया जा चुका है।
