।। प्रभु श्री राम जी का नाम जप लें ।।

रूप बदलकर नाम बदलकर
कभी न कभी,कही न कही
प्रभु श्री राम जी आएगा
प्रभु घनश्याम जी आएगा।
दिन बीते बीती रातें
पर हम कितना अनजान है
लेकर प्रभु जी का नाम जगत में
कितनो ने भव पार किया है।
भज लें श्री राम जी के नाम को
सारी दुनिया का रखवाला है
सारे बिगड़े काम बनाने वाला
वो हारे हुए का साथी है।
ये जग झूठा है
झूठी है जग की माया
पुर्व जन्म की कर्मो के फल से
कोई हंसत है कोई रोवत है।
मोह माया के जाल में प्यारें
हम जकड़े हुए है
काम क्रोध मद लोभ के
पाए को हम पकड़े हुए है।
भज लें राम राम राम
भज लें श्याम श्याम श्याम
कभी न कभी,कही न कही
प्रभु श्री राम जी आएगा।

नूतन लाल साहू