महिला दिवस विशेष…. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अन्तर्गत तिरंगा संकुल संगठन रानिपरतेवा की महिला सुंदर चूड़ियां और बालिया का निर्माण कर ,कर रही है अच्छी आमदनी ,महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगार साबित हो रहा है बिहान योजना

महिला दिवस विशेष….
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अन्तर्गत तिरंगा संकुल संगठन रानिपरतेवा की महिला सुंदर चूड़ियां और बालिया का निर्माण कर ,कर रही है अच्छी आमदनी

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगार साबित हो रहा है बिहान योजना

परमेश्वरकुमार साहू,8 मार्च 2021

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार स्थापित कराने में कारगार साबित हुआ है।सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बिहान से जुड़कर महिलाए जिंदगी जीने के हर विधाओ में पूर्ण रूप से दक्ष हो रही है।इस योजना के लिए शासन द्वारा करोड़ों अरबों रुपए की राशि खर्च किया जा रहा है और महिलाओं को हर क्षेत्र में प्रशिक्षण देकर आर्थिक सहायता प्रदान कर स्वरोजगार व रोजगार से जोड़ा जा रहा है।जिससे महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बेहतर प्रयास हो रहा है।सरकार की मंशा जिस उद्देश्य को लेकर इस योजना को बनाया गया था ,वो सही साबित होता नजर आ रहा है।

गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य ब्लाक छुरा के अन्तर्गत तिरंगा संकुल संगठन रानीपरतेवा के अनेक गांवों की महिला समूह की महिलाएं बिहान से जुड़कर व योजना के तहतप्रशिक्षण लेकर विभिन्न समाग्रियो का निर्माण कर स्वयं का रोजगार स्थापित कर रही है।तिरंगा कलस्टर की महिलाएं बिहान अन्तर्गत प्रशिक्षण लेकर चूड़ी व कान की सुंदर बालियो का निर्माण कर रही है।जिसकी मांग छत्तीसढ़ सहित देश के अनेक कोनो के बाजारों में काफी अच्छी है। जिससे ये महिलाए काफी आमदानी भी कमा रहा है।वहीं फिनाइल,हैंडवाश और हार्पिक का भी निर्माण कर रही है।जिसके आमदनी से महिलाओ की दशा में सुधार हुआ है।जिसकी मांग बाजारों में बहुत है।वहीं तिरंगा संकुल संगठन रानिपरतेवा में अनेक प्रकार की गतिविधियां संचालित है।जिसके माध्यम से महिलाओ को रोजगार व स्वं का रोजगार मिला है।कई महिलाओं खुद का अपना कारोबार बिहान से आर्थिक मदद लेकर चला रही है।जिसके फलस्वरूप उनकी जीवन में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।तिरंगा संकुल संगठन रानीपरतेवा की अध्यक्ष हुलसी ध्रुव ने बताई कि बिहान योजना के अन्तर्गत अनेक प्रकार की गतिविधियां हैं।जो बिहान कि महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने तरह तरह के प्रयास कर रही है।जिसके तहत उन्हें प्रशिक्षण देकर रोजगार स्थापित करने आर्थिक मदद मिल रहा है और स्वम का रोजगार स्थापित कर रही है।

*बिहान योजना का उद्देश्य*

यह एक केंद्र सरकार की योजना है जिसमें महिलाओं को मुख्य रूप से स्वयं सहायता समूह के रूप में गठित करके उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है ताकि वह अपनी आजीविका आसानी से चला सके ग्रामीण आजीविका मिशन अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे छत्तीसगढ़ में बिहान जिसे SRLM एसआरएलएम स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन (SRLM – Sate Rural Livelihood Mission) के नाम से भी जाना जाता है।इस योजना को पहले सन 2011 में लांच किया गया था जिसे 2016 में दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान का नाम दिया गया।सरकार की इस सबसे बड़ी योजना में लाखो करोड़ो महिलाए जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही है।इसके तहत उन्हें रोजगार प्रदान करने आर्थिक मदद भी दिया जा रहा है।