चैत्र नवरात्र मे ज्योति जग जंवारा स्थापना किया गया।

मुड़ागांव/कोरासी:- ग्राम करचाली मे ध्रुव गोड़ पोडेटी परिवार द्वारा चैत्र नवरात्र मे ज्योति जग जंवारा स्थापना किया गया है जहां प्रति दिन सुबह शाम माता सेवा जस गीतों से हो रही है, ज्योति जंवारा आस्था श्रद्धा भक्ति मनोकामना के साथ जग जंवारा स्थापना करते है,और मनोकामना पूर्ण होने पर पुरे नौ दिन उपवास रह कर सेवा कि जाती जग जंवारा मे माता काली दुर्गा और घर के माटी महतारी की सेवा की जाती विधि वत पुरे रितिवाज के साथ माता के सेवा हो रही है और आज 29मार्च दिन बुधवार को अष्टमी हवन पुजन होगा और गुरुवार को माती जी का विसर्जन की  जाएगी,विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी जो घर से तालाब तक जस सेवा गीतो के साथ नाचते गाते निकाली जाएगी ।

माता के सेवा मे पंडा संतोष अनिता बाई,बैगा बृजलाल ध्रुव, बाबूलाल, गौतम गुमाण,गोकुल, सेवक, पुरण ठाकुर, हरिचंद, तेजराम ध्रुव, पुरण,पुनित, गंगाराम, भगोली,सीयालाल,चतुर एवं समस्त पोडेटी परिवार सेवा मे लगे है साथ ही ग्राम के सेउक भीखमनिषाद, कार्तिक, आशाराम, पीलालाल,चैतराम,गंगाराम नेताम आदि ग्राम के सेउक लगे है।