अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पत्रकार संगठन द्वारा कल सम्मान समारोह* *_विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को मिलेगा उपाधि_*

*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पत्रकार संगठन द्वारा कल सम्मान समारोह*
*_विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को मिलेगा उपाधि_*

*पिथौरा-* इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठन एवं छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा के संयुक्त तत्वाधान में 8 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले क्षेत्र के लगभग 100 महिलाओं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं साल श्रीफल देकर सम्मानित किया जाएगा । पत्रकार संगठन द्वारा पिथौरा ब्लाक के कोविड-19 में जागरूकता सेवा कार्य किए महिलाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा मुक्त अभियान, कला, संगीत ,खेलकूद , सफाई कर्मी ,समाज सेवक ,आत्मनिर्भर महिलाएं ,पुलिसकर्मी क्षेत्र के श्रेष्ठ महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा सम्मान समारोह का लाइव कार्यक्रम प्रसारण होगा जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए यूनियन के सभी पत्रकारों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजन स्थल वन विश्राम गृह के सभागार में सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा । अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए संगठन के वरिष्ठ पत्रकार जाकिर कुरैशी , आकाश अग्रवाल , बलराज नायडू , रमेश सिन्हा , रमेश श्रीवास्तव, आनन्द अग्रवाल , संतोष गुप्ता, गोविंद शर्मा , ललित मुखर्जी , ताराचन्द्र पटेल , गौरव चंद्राकर , लोकनाथ खूंटे , संतराम कुर्रे , लोचन चौहान , चन्द्रशेखर प्रभाकर , प्रियांशु दीक्षित, हरीश यादव जुटे हुए हैं ।