दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज का केन्द्रीय कार्यकारणी चुनाव रविवार को सम्पन्न
6 पदों पर हुए चुनाव,16 प्रत्याशी मैदान में,
9 मार्च को आएगा नतीजा,
राजिम। दिल्ली वार क्षत्रिय कुर्मी समाज का केंद्रीय पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ प्रदेश के 13 सर्किलों में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में केन्द्रीय कार्यकारिणी के लिए 6 पदों पर मतदान हुआ। जिसमें 16 उम्मदिवारों का फैसला 5 नगर इकाई सहित 13 सर्किलों (275 गांव) के मतदाता ने किया। प्रदेश में कुल 2911 मतदाता है जो दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज के भावी पदाधिकारियों को अपना मत देकर चुनेंगे। इनमें पुरुष 827, महिला 658 और नवयुवक मतदाता 678 के साथ आजीवन सदस्य 748 में जिनमें पुरुष 562 और 186 महिलाएं हैं।पूरे चुनाव की प्रक्रिया
रविवार को समस्त सर्किल व नगर इकाई में प्रातः11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक सम्पन्न हुआ। और चुनाव परिणाम की घोषणा 9 मार्च को दुर्ग स्थित दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय कार्यालय से मतों की गिनती के पश्चात होगी। राजिम सर्किल में मतदान केंद्र ग्राम सिंधौरी में रखा गया था। जहाँ पर समाज के पदाधिकारियों ने मतदान किया।
दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज केन्द्रीय कार्यकारणी केे चुनाव में नाम वापसी पश्चात प्रत्याशियों ने अपने एजेंडा व पक्ष के सांथ, और समाज की मजबूती के लिए दशा और दिशा निर्धारित कर मैदान में ताल ठोंक कर सभी उम्मीदवार विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं तक पहुुँच कर, संपर्क साधकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की जिसमे इस बार सोशल मीडिया की भूमिका अहम रही, इसके अलावा सर्किल में जा कर डोर-टू-डोर दौरा कर प्ररत्यक्ष मिलकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की।
इन 6 पदों के लिए ये 16 प्रत्याशी हैं मैदान में,
केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए डॉ. राजेन्द्र हरमुख थनौद,
संजय देशमुख खुर्सीडीह,
संतोष देशमुख पीपरछेड़ी,
केन्द्रीय महामंत्री पद के लिए
अशोक कुमार देशमुख तिरगा
संतोष देशमुख रिसाली, सुरेन्द्र गौतम जेवरा,
केन्द्रीय कोषाध्यक्ष पद के लिए
मिलाप सिंह देशमुख खुर्सीपार,
श्रवण देशमुख बोरी,
केन्द्रीय नवयुवक अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार देशमुख रिसाली,टेमेन्द्र कुमार पिपरिया कोडेवा, योगेश्वर कुमार देशमुख जगन्नाथपुर,
केन्द्रीय नवयुवक सचिव पद के लिए केशव प्रसाद गौतम अंजोरा (दुर्ग), उमा शंकर (रवि) देशमुख कोहका, केन्द्रीय महिला अध्यक्ष पद के लिए डॉ. कल्पना देशमुख पंचशील नगर दुर्ग,प्रीति देशमुख सुंदरा,
सुरेखा देशमुख कोहका,
शामिल है।
