भाजपा मंडल गोहरापदर के विभिन्न बूथों में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात।

गोहरापदर :- भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 99 वें संस्करण को मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने ग्रामीण को साथ सुना।साथ ही मंडल के विभिन्न बूथों में पार्टी पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।वही गुरुजीभाठा (अ) में भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप, मोहित यादव, मुचबहाल में मंडल महामंत्री तानसिंह माँझी, गणेश नागेश सरगीगुड़ा, शोभित ध्रुवा मुड़ागाँव, अनिल अग्रवाल उरमाल में मन की बात कार्यक्रम को सुना। अपने मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के 99 वें पड़ाव तक पहुँचने तक के सफ़र पर चर्चा की एवं ऑर्गन डोनर पर बात करते हुए देश वासियों को इसके लिए आगे आने की अपील की, पीएम मोदी ने बताया कि कैसे कश्मीर के नादरु के बढ़ते डिमांड के बाद किसानो ने एफ़पीओ बनाया और अब उनके नादारु विदेशों में बिक रहे हैं, प्रधानमंत्री ने महिलाओं पर बात करते हुए कहा की देश की नारीशक्ति की ऊर्जा ही विकसित भारत की प्राणवायु हैं। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, भाजयुमो मंडल मंत्री गुनसागर यादव, बजरंग अग्रवाल, झजमल यादव, जगतराम हंसराज, हरिवंश यादव, गुनधर यादव,काशीराम यादव, गोविंद यादव, चेतन नागेश, तिरन सिंह ओंटी, पवित्रो यादव, हुलार मरही, चंद्रकला यादव, कमलाय, गमौय बाई,गोमती बाई,कुंती बाई, सविता बाई, पुनीत हंसराज, अभिराम बाघ, रामचंद्र कांड सहित आम नागरिक उपस्थित रहें।