खैरझिटी हायर सेकेंडरी स्कूल में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना पर कार्यक्रम हुई।

मगरलोड:-मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा पर विकासखंड मगरलोड के समस्त शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम बैच के प्रथम दिवस का शुभारंभ शासकीय हाई स्कूल खैरझिटी में अशोक ध्रुव प्राचार्य स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भैंसमुंडी, टीके साहू प्राचार्य खैरझिटी एवं मास्टर ट्रेनर राहुल नेताम प्राचार्य कुंडेल के आतिथ्य में हुआ।मुख्य अतिथि अशोक ध्रुव ने अनुशासित रहकर प्रशिक्षण का लाभ लेने एवं अपने-अपने स्कूलों में लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि टीके साहू प्राचार्य खैरझिटी ने प्रशिक्षण के महत्व एवं उसके लाभ के बारे में बताया।

मास्टर ट्रेनर राहुल नेताम ने मुख्यमंत्री साला सुरक्षा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्राकृतिक आपदा, मानव निर्मित आपदा ,आगजनी, भूकंप के निर्मित होने के कारण एवं उससे बचाव के कारणों को एवं सुरक्षा एवं दुर्घटना से बचाव के लिए कृत्रिम श्वास देने के तरीके को मॉक ड्रिल के माध्यम से विस्तार से समझाया | मास्टर ट्रेनर  भरत लाल सोनी ने योजना के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार एवं बेहतर शाला बनाने के प्रयोगों एवं नियमों को बताया ,साथ ही साथ सर्पदंश एवं बिच्छू डंक से होने वाले नुकसान एवं बचाव के कारणों को समझाया।सहयोगी शिक्षक योगेंद्र कुमार साहू ने रस्सी से नॉट बांधना एवं कम संसाधनों में स्ट्रेचर बनाने की विधि को बताया।बीआरसीसी धीरज देवांगन ने शाला गुणवत्ता, सुग्घर पड़वईया योजना के लिए प्रोत्साहित किया |शिविर में ब्लॉक के प्रत्येक शाला से एक शिक्षक- शिक्षिका उपस्थित थे।प्रशिक्षण में रुपेश शर्मा ,खिलेश्वर कश्यप संकुल समन्वयक ,जगदीश्वर सिदार लेखापाल ,कुश कुमार साहू ऑपरेटर एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे|