*महिला अपनी शक्ति को पहचाने- अनिता जी रावटे*
*महिला दिवस के अवसर पर संघर्षशील महिलाओं को किया गया सम्मानित
*
**महिलाएं किसी से कम नही है – मेघा टेम्भूरकर साहू*
महासमुंद । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज महासमुंद में संघर्षशील महिलाओं के सम्मान के लिए संघर्ष के संगवारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला नागरिक बैंक के अध्यक्ष श्रीमती अनीता जी रावटे , अध्यक्षता श्रीमती दुर्गा राव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू एवं श्रीमती कविता मनोज मौजूद थी ।इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री केजी मनोज एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक श्री उज्जवल विशेष रुप से उपस्थित थे । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्वैच्छिक संगठन उन्नयन जन विकास समिति ,महासमुंद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनीता जी रावटे ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति पहचाने कि वो समाज के लिए क्या कर सकती हैं । उन्होंने कहा कि महिलाओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए ।अब समय आ गया है कि हम छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य के लिए शुरुआत करना महत्वपूर्ण है अतः छोटे से कार्य के लिए भी हमें तैयारी करनी पड़ेगी। श्रीमती रावटे ने समाज के 10 संघर्षशील महिलाओं को सम्मान देते हुए समाज ,घर परिवार में किये गए बदलाव और संघर्ष उनकी सराहना की । इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा राव ने महिला कानून के संबंध में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को अपने जीवन को सुधारने के साथ-साथ कानून के बारे में भी जानकारी रखनी चाहिए । उन्होंने सखी वन स्टाफ सेंटर और महिला सहायता संबंधी कानूनों के बारे में जानकारी दिए। श्रीमती राव ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा शांति और न्याय के लिए भी आगे आना होगा । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू ने बताया कि महासमुंद जिले में पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है । उन्होंने कहा कि हम जिले में महिलाओं की सुरक्षा और उसे सबल बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं और जल्द ही शक्ति कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सबल बनाएंगे । श्रीमती मेघा ने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए केवल एक दिन ही नहीं बल्कि प्रत्येक दिन उत्सव होना चाहिए ।हमें एहसास हो कि हर दिन हमारा है ।नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री के जी मनोज ने नाबार्ड द्वारा संचालित परियोजना के संदर्भ में जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि हम समूह की महिलाओं के साथ ग्रामीण विकास में जुटे हुए हैं ।उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए महिलाओं का सक्षम होना आवश्यक है और नाबार्ड ग्रामीण महिलाओं के जीवन में समृद्धि लाने के लिए कार्य कर रही हैं । इस अवसर पर उपस्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा महासमुंद के प्रबंधक उज्जवल ने दो बैंक समूह को लोन राशि स्वीकृत करते हुए उन्हें स्वीकृति पत्र दिया ।बताया गया कि पूरे राज्य में छुरा एवं मैनपुर लोन के लिए क्रमशः प्रथम एवं तीसरा स्थान हासिल किया है ।
इस अवसर पर ईशक्ति कार्यक्रम के 06 एनिमेटर, सुनीता शर्मा दसोदा जगत ,रेखा सोनी ,कीर्ति सिंहा, हीरा डोंगरे और हिरौंदी निषाद को सम्मानित किया गया साथ ही हेमिन यादव आंगनवाड़ी सहायिका, शबीना ऑटो रिक्शा चालक, जनपद के एडीओ दिव्या मिंज ,एनयूएलएम की ममता बग्गा,राखी ठाकुर, 2 महिला समूहों ओम साईं महिला , जय मां दुर्गेश्वरी महिला एवं सूर्या महिला को एक लाख तथा अनीता प्रजापति को व्यक्तिगत लोन के 28 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई और प्रशस्ति पत्र ,शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन उन्नयन की सचिव प्रेमशीला बघेल ने किया।
