मगरलोड : चैत्र नवरात्र एवम हिंदू नव वर्ष पर बजरंग दल नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी के द्वारा नगर में भव्य विशाल बाइक रैली निकाली गई। जो कि मुख्य चौराहा से होकर भैंसमुडी सहित पूरे नगर भ्रमण जय श्री राम के जयकारे के साथ डीजे की धुन पर पूरे युवाओं के द्वारा जोश और उत्साह के साथ नगर भ्रमण कर किया गया। भ्रमण के पश्चात मुख्य चौराहे पर भारत माता की आरती एवं श्री रामचंद्र जी की आरती के साथ प्रसाद वितरण की गई । इस दौरान छत्रपाल साहू, मोनू चौहान, देवेंद्र साहू, गौतम तिवारी, दीपांशु साहू, अजय साहू, स्वरूप देशपांडे, आयुष देवांगन, भारत साहू, किशन साहू विष्णु साहू, अभिषेक निर्मलकर , मोलेश साहू, पुष्पक साहू, मिथलेश साहू, विश्वजीत साहू, विक्की साहू, राकेश तिवारी, खिलू साहू, चंदू पुजारी, लोकेश माणिक, भीम यादव, राजू चंद्राकर, हेमंत साहू, लोमीचंद, अरुण साहू, मैनसिंह हिरवानी, कमलेश साहू, विजय यदु , देवराज देवांगन, ओंकार साहू, रवि साहू , विशु साहू सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
