2023 में प्रथम बार प्रतापपुर एवं आसपास का इलाका भूडोल “भूकंप” से थर्राया।

प्रतापपुर :- शुक्रवार समय सुबह लगभग 10:30 के आसपास 1 सेकंड के लिए कुछ लोगों ने हलचल महसूस किया और लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की अंत में भूगर्भ शास्त्रियों एवं जिले के मौसम अनुसंधान वैज्ञानिकों द्वारा पुष्टि की गई पूरे संभाग में लगभग 1 सेकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन इसका केंद्र कहां रहा इसमें मतभेद बना रहा कुछ सर्वे ने इसका केंद्र भटगांव के 11 किलोमीटर दूर बताया तो कुछ सर्वे ने ग्वालियर मे होने की पुष्टि की ।  इसकी  तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4 मानी गई साथ ही भूतल से 10 किलोमीटर गहराई बताई गई। अनिश्चितता एवं अफवाहों में पूरा दिन निकल गया लेकिन सबसे अच्छी बात रही कहीं से जन धन हानि की खबर नहीं मिली इससे पूर्व लगभग हर वर्ष इसी प्रकार का आता रहा है भूगर्भ शास्त्रियों का मानना है छत्तीसगढ़ का उत्तरी पूर्वी क्षेत्र खतरनाक भूकंप के जोन में नहीं है।