शहीद दिवस पर क्रांतिकारी शहीदों को 47 यूनिट ब्लड समर्पित।

तखतपुर :- जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति के तत्वाधान में हिंदू नव वर्ष एवं शहीद दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीद क्रांतिकारी सपूतों को समर्पित करते हुए निर्मला निकेतन पड़रिया रोड तखतपुर में निशुल्क खून जांच परीक्षण एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर श्रीफल पुष्पमाला एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात ही क्रांतिकारी सपूत भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के छायाचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रश्मि आशीष सिंह ठाकुर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक तखतपुर और कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा मुन्ना श्रीवास अध्यक्ष नगर पालिका परिषद तखतपुर, जितेंद्र पांडेय सभापति जिला पंचायत बिलासपुर, अजय देवांगन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, बिहारी देवांगन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति रही मुख्य अतिथि रश्मि आशीष सिह ठाकुर ने सभी रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया मुख्य अतिथियों द्वारा रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को प्रोत्साहन देते रहे उनका हौसला अफजाई करते रहे विधायक ने कहा कि लगातार बिलासपुर तखतपुर के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जागृत युवा सेवा समिति के माध्यम से जीत प्रकार से आप लोग ब्लड उपलब्ध करा रहे हो और मानव सेवा कर रहे है। समिति को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि आप लोगों ने निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हो जो हर किसी की बस की बात नहीं है दुनिया में सबसे बड़ी दाल रक्तदान कहा जाता है यह पहन आप लोगों ने पिछले 9 वर्षों से कर रहे समिति को बधाई देने के साथ ही भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका परिषद तखतपुर के अध्यक्ष मुन्नी श्रीवास ने संबोधित करते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले समिति को बधाई देता हूं और उन्होंने कोरोना जैसे परिस्थिति में ब्लड की उपलब्धता को सराहा। जितेन्द्र पांडेय अपने संबोधन में सभी रक्तदाताओ को बधाई और शुभकामनाएं दिए। जागृत युवा रक्त दान सेवा समिति के कार्यों को सराहा। नगर के युवक-युवतियों बुजुर्गों ने रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने अपना निशुल्क खून जांच परीक्षण करा कर अपना हिमोग्लोबिन की मात्रा ब्लड ग्रुप को जाना। समिति के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास सचिव मनोज कश्यप उपाध्यक्ष आकाश यादव कोषाध्यक्ष संदीप यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रतिदिन सिकलसेल थैलेसीमिया दुर्घटना पीड़ित एवं गर्भवती महिला इत्यादि के लिए प्रतिदिन ब्लड की जरूरत जिले में पड़ रहे हैं। जिसे खुद की समिति के द्वारा प्रतिदिन बिलासपुर मुंगेली रायगढ़ रायपुर के साथ ही छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी तत्परता के साथ 1 घंटे के अंदर ब्लड उपलब्ध करा रहे है। क्रांतिकारी सपूत भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात रक्तवीर आशीष श्रीवास अपने जन्मदिन पर 6वा रक्तदान किया उनके जन्मदिन पर केक भी काटा गयाकार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास, उपाध्यक्ष आकाश यादव, सचिव मनोज कश्यप, कोषाध्यक्ष संदीप यादव, समिति के सक्रिय संचालक ओम प्रकाश जायसवाल, कैलाश धुरी, आशिष श्रीवास, दुष्यंत साहू, नरायण पाली, शिवदास मानिकपुरी, वेदप्रकाश साहू, मनोज जायसवाल, प्रभात श्रीवास,रमेश साहू, पप्पू साहू, कुशाल सोनकर, राहुल श्रीवास, रोशन नेताम, कीर्ति जायसवाल, मनोज जायसवाल आदि सभी संचालकगण शामिल रहे।