सायबर सेल में पदस्थ आरक्षण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया धमतरी का नाम रोशन।

धमतरी :- साइबर सेल धमतरी में पदस्थ आरक्षक सितलेश पटेल स्ट्रेन लिफ्टिंग की दुनिया में अपना परचम लहरा दिया। बीते दिनों नेपाल के काठमांडू में अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेन लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 76 किलोग्राम वजन वर्ग में सितलेश पटेल ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है सितलेश की इस ख्याति ने पुलिस विभाग सहित अपने ट्रेनिंग संस्था युवी फिटनेस का नाम रोशन किया है जिसके लिए युवी फिटनेस क्लब के द्वारा जिम में सदस्यों व शहर के गणमान्य नागरिकों के बीच सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहा सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर, सराफा संघ अध्यक्ष ललित बरडिया, युवा समाजसेवी महेंद्र पंडित, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रणाली वैध, साइबर सेल प्रभारी नरेश बंजारे, अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रमेश, सहित अनेक गणमान्य लोगों ने विजेता आरक्षक का सम्मान किया। सितलेश पटेल धमतरी पुलिस विभाग में एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 15 से अधिक पदक प्राप्त किए हैं। सितलेश ने बताया कि युवी फिटनेस जिम में ट्रेनर युवराज मरकाम व अन्य साथियों की मदद से वह इस मुकाम को हासिल कर पाए जिसके लिए उन्होंने जिम के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। ईसके पश्चात एसपी साहब का सराफा संघ युवी फिटनेस व कुश्ती संघ सहित समस्त नागरिक गणों द्वारा साल श्रीफल और मोमेंटो से सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह का संचालन खुशबू युवराज मरकाम ने किया व युवा समाजसेवी महेंद्र पंडीत ने अपने मनमोहक उद्बोधन से सबका आभार व्यक्त किया।
सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय बाड़ी बिल्डर रमेश हिरवानी, सराफा संघ अध्यक्ष ललित बरडिया, युवा समाजसेवी महेन्द्र पंडित, सायबर सेल प्रभारी नरेश बंजारे, थाना प्रभारी धमतरी प्रणाली वैद्य,जिम के प्रोफाइटर युवराज मरकाम, ज्ञानचंद लुनावत पिंटू डागा, अनसुइया मरकाम, सत्तू यादव, मनप्रीत हँसरा, हर्ष अग्रवाल, अंकु फुटान, अमन मिर्जा, आशुतोष खरे, युवा नेता सूरज पासवान, निखिल पंसारी, मुकेश मरकाम, अंकित मंडावी, कुणाल यादव, यशवंत पटेल, अर्पित ठाकुर, प्रवीण टांडे, मेनका साहू, धीरज सोनकर, गेवेंद्र साहू, भौमिक नाग, ऋषभ सेन, जगत दीवान, यश सेन, माणिक साहू, रुद्रा साहू सहित अनेक शहरवासि उपस्थित रहे।