सुनील नामदेव

बेमेतरा: – पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में आज पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण एलेसेला के मार्गदर्शन में उप संचालक अभियोजन अनुरेखा सिंह द्वारा जिले के थाना व चौकियों के अधिकारियों को विवेचना के संबंध में जानकारी दिया गया, सिंह द्वारा जिले के सभी विवेचकों को विवेचना के संबंध में कई महत्वपुर्ण बिंदुओ को ध्यान में रखने, महिला संबंधी अपराध के अनेक बिंदुओ पर प्रशिक्षण दिया गया, आवश्यक वस्तु अधिनियम में क्या क्या कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाना चाहिये उसके संबंध में बिन्दुवार जानकारी दी गयी। अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के प्रकरण में कई सावधानी को ध्यान में रखते हुये विवेचना करने समझाईस दी गयी आजकल साइबर संबंधी अपराध में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, जिस पर थाना प्रभारी से लेकर समस्त स्टाफ को सोशल मीडिया में अधिक से अधिक जागरूक और विवेचना के संबंध में जानकारी हासिल करने बताया गया। 420 के प्रकरणों में दस्तावेजो की प्राप्ति अनिवार्य रूप से करने एवं गंभीरता से विवेचना करने समझाईस दी गयी। उक्त प्रशिक्षण के आयोजन में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा ने कार्यालय में उपस्थित समस्त थाना व चौकी प्रभारियों के लिये उपयोगी बताया और समय समय पर इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन करते रहने की बात कही। उक्त कार्यशाला में एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एस डी ओ पी बेरला तेज राम पटेल, डीएसपी कमलनारायण शर्मा एवं समस्त थाना चौकी प्रभारी, एसपी रीडर, साइबर प्रभारी सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
