विषय-फहराएं धर्म ध्वजा
“”””””””””””””””””””””””””””””””””

आगमन नववर्ष का चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
घर-घर दीप जलाए फहराये धर्म ध्वजा
जगमग हैं जग मंदिरो में गुंजे शंखनाद
शक्ति भक्ति व आस्था का पर्व हैं नवरात्र।
सात्विक विचारों का अंतस में हो वास
ब्रम्हा जी ने किया सृष्टि का शुभारंभ
मंगलमय व कल्याणकारी हो यह वर्ष
करें सर्व हित में तप धारणा और ध्यान।
सर्वभवन्तु सुखिनः का करें मंत्रोच्चार
अनवरत ही चलते रहें सत्य की राह
जगजननी भारत माता कर रही पुकार
हर बुराई के खिलाफ उठाये आवाज।
ध्वस्त हो रही मानवता करें पुनर्निर्माण
झुकने न पाये कभी मेरे देश की शान
अपनी संस्कृति का करें सभी सम्मान
आने वाली पीढ़ी भूले न फिर संस्कार।
एक जनवरी नही हमारा ये नया साल
इस बात को बांध लें हृदय में गाँठ
स्नेह करुणा व दया से रहें सरोबार
धूमधाम से मिलकर मनायें त्यौहार।
अंधानुकरण करें न बेकार बातों का
सकारात्मक सोंच ही करें हम विकास
मन में रखें हरदम आशा और विश्वास
हर लम्हों में भर ले जीने की चाह।।
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
प्रेषक,
कवयित्री
सरोज कंसारी
नवापारा राजिम
जिला-रायपुर(छ. ग.)
मो.-9131154880
