
रायपुर :- किसी भी प्रकार के पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान को नारियल के बिना अधूरा माना जाता है। वहीं, किसी भी शुभ काम को करने से पहले नारियल तोड़ने और उसका जल छिड़कने की परम्परा निभायी जाती है। लेकिन, इन कारणों के अलावा भी नारियल को एक बेहतरीन फल माना गया है। इसकी वजह है नारियल में पाए जाने वाले पोषक तत्व और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स। नारियल का सेवन कच्चा और सूखने के बाद भी किया जाता है वहीं, नारियल का पानी पीने से कई बीमारियों से आराम मिलता है वहीं, यह शरीर को इंस्टैंट एनर्जी देकर कमजोरी दूर करता है।

नारियल का पानी शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के बैलेंस को बनाए रखने में दद करता है।नारियल एक ऐसे फल है जिसका सेवन हर मौसम में और हर उम्र के लोगों द्वारा किया जाता है। वहीं, महिलाओं के लिए नारियल और विशेषकर सूखा नारियल खाने के कई लाभ गरी या सूखा नारियल खाने से महिलाओं को हो सकते हैं ये फायदे-दूर होती है खून की कमी जैसा कि महिलाओं में खून की कमी या एनिमिया की समस्या बहुत अधिक देखी जाती है और इससे पीड़ित लोगों को अपने खान-पान में ऐसी चीजें शामिल करने की सलाह दी जाती है जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में सहायता करती हैं। सूखा नारियल भी ऐसा ही एक फूड है जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। सूखा नारियल खाने से महिलाओं को आयरन प्राप्त होता है जो शरीर में खून बनने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायता करता है। खून में हीमोग्लोबिन बढ़ने से महिलाओं को कमजोरी दूर होती है वे स्वस्थ रह पाती हैं। हार्ट हेल्थ के लिए बेहतरीन फूड सूखे नारियल में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो इम्यून सिस्टम के साथ-साथ हार्ट हेल्थ भी बेहतर बनाते हैं। इसमें पाए जाने वाले फिनॉलिक नामक कम्पाउंड ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभावों को कम करते हैं जिससे हृदय को स्वस्थ रखने में मदद होती है। हार्ट अगर स्वस्थ रहता है तो वह खून को बेहतर तरीके से पम्प कर पाता है। इसी तरह नसों में प्लाक जमने और उनके ब्लॉक होने का खतरा भी कम होता है। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का रिस्क भी कम होता है, UTI इंफेक्शन से मिलता है। आराम यूरिन ट्रैक्ट से जुड़े इंफेक्शन की संभावना महिलाओं में अधिक होती है लेकिन सूखा नारियल खाने से मूत्रमा समस्या से जूझना पड़ता है। सूखा नारियल का सेवन करने से यूरिन इंफेक्शन या मूत्रमार्ग से जुड़े संक्रमण से बचाव हो सकता है। इसी तरह नारियल पानी पीने से भी यूटीआई के लक्षणों से आराम मिलता है। दरअसल, नारियल एक मूत्रवर्धक फूड है और इसीलिए सूखा नारियल खाने या नारियल का पानी पीने से यूरीन अधिक मात्रा में बनता है और इस तरह इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टेरिया शरीर से बाहर निकल जाते हैं और आपको संक्रमण से आराम मिलता है। प्रेगनेंसी डाइट में क्यों होना चाहिए नारियल जैसा कि गर्भावस्था में महिलाओं को भरपूर पोषण की आवश्यकता होती है और प्रेगनेंट महिला की डाइट पर ही बच्चे का विकास और उसका स्वास्थ्य निर्भर करता है। ऐसे में नारियल का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि नारियल में पाए जाने वाले फैटी एसिड बच्चे के विकास में सहायता करते हैं। सूखे नारियल का सेवन करने से प्रेगनेंट महिलाओं को शक्ति मिलती है, मूड बेहतर बनता है और बच्चे के विकास में भी सहायता होती है।
