करनाल:-बिन्दर शर्मा
करनाल :- जिला पुलिस करनाल के थाना कुंजपुरा की टीम द्वारा चोरी व स्नैचिंग करने की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। कल दिनांक 19 मार्च 2023 को पी/एसआई सुमित कुमार थाना कुंजपुरा की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी 1. रविन्द्र उर्फ रवि पुत्र बलवंत सिंह व 2. सोनू पुत्र मोहिन्दर सिंह वासियान गांव कलवेहडी जिला करनाल को विश्वसनीय सूचना पर कलवेहडी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा थाना कुंजपुरा के एरिया से चोरी व स्नैचिंग करने की तीन वारदातों को अंजाम देने बारे खुलासा किया गया। आरोपियों से पूछताछ में जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी स्मैक आदि का नशा करने के आदी है। आरोपी नशा पूर्ति के लिए चोरी व स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी चाकू के बल पर राहगीरों से लूटपाट करके मौका से फरार हो जाते हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा एक मोटरसाईकिल, दो मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल एक चाकू बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ व अन्य विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की निम्न मामलों में संलिप्तता पाई गई है- 1. मुकदमा नम्बर 95 दिनांक 19 मार्च 2023 धारा 379ए आईपीसी थाना कुंजपुरा जिला करनाल। यह मामला शिकायतकर्ता मजीबार अली वासी असम के ब्यान पर बाबत उससे व उसके दूसरे साथी शोभित पासवान वासी बिहार से दिनांक 14.03.2023 को शाम के समय मैनमति गांव व बडा गांव के बीच में एक बाईक सवार अज्ञात आरोपियों द्वारा चाकू के बल पर उनसे उनके मोबाइल फोन व नगदी छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है, 2. मुकदमा नम्बर 92 दिनांक 17 मार्च 2023 धारा 379ए आईपीसी थाना कुंजपुरा जिला करनाल। यह मामला शिकायतकर्ता जिले सिंह पुत्र बनवारी लाल वासी गांव मैनमति जिला करनाल के ब्यान पर बाबत दिनांक 16 मार्च 2023 की रात को हवाई पट्टी के सामने से दो अज्ञात युवकों द्वारा चाकू के बल पर उससे उसका मोबाइल फोन व उसका पर्स छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है, 3. मुकदमा नम्बर 73 दिनांक 04.03.2023 धारा 379 आईपीसी थाना कुंजपुरा जिला करनाल। यह मामला शिकायतकर्ता अमरजीत पुत्र शेर सिंह नम्बरदार वासी गांव रिंडल जिला करनाल के ब्यान पर बाबत दिनांक 02 मार्च 2023 को दोपहर के समय एक बाईक पर सवार अज्ञात आरोपियों द्वारा उसके खेत पर खडी उसकी एचएफ डिलक्स मोटरसाईकिल चोरी करके फरार होने बारे दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद की गई है।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी आदतन अपराधी हैं। आरोपी रविन्द्र उर्फ रवि के खिलाफ पहले भी करीब पांच मामले शस्त्र अधिनियम, चोरी, पी.ओ. व लडाई झगडा करने के दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी गिरफ्तार हो चुका था। आरोपी पांच साल की सजा काटने के बाद कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर अया था। आरोपी सोनू के खिलाफ भी पहले एक मामला लडाई झगडा करने का दर्ज है। आरोपियों को आज पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
