केंद्र सरकार की योजनाएं गांव के हर परिवार को लाभ पहुंचा रही है ‌‌।

 ‌‌‌‌बसना :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे 17 मार्च से 27 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण अभियान में शक्ति केंद्र में आने वाले प्रत्येक बूथ में बैठक किया जा रहा है सोमवार 20 मार्च को बसना विधानसभा अंतर्गत ग्राम रसोड़ा में शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 193 में बूथ सशक्तिकरण के तहत बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बूथ समिति के 25 सदस्यों में से 11 सदस्यों को अध्यक्ष, सचिव, मन की बात, व्हाट्सप्प ग्रुप प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, सामाजिक श्रेणी प्रमुख, प्रभावी मतदाता प्रमुख, बूथ में सालभर में आयोजित 06 कार्यक्रमों का प्रमुख बनाया जाकर कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रपत्र में विस्तारक हेमप्रकाश द्वारा लिपिबद्ध किया गया बैठक के दौरान डॉक्टर एन के अग्रवाल ने कहा की जब बूथ मजबूत होगा तभी संगठन मजबूत होगा और हम सभी को एकजुटता के साथ केंद्र सरकार की योजनाएं गांव के हर परिवार को लाभ पहुंचा रही और इसके लिए शक्ति केंद्र और बूथ के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। बैठक के दौरान सरोज पटेल बूथ पालक, बाबूलाल पटनायक बूथ अध्यक्ष, लालबिहारी बूथ सचिव, टिकलाल पटेल BLA 2, सुरेंद्र भोई, तुलाराम पटेल, युदिष्ठिर मेहेर, सोहन पटनायक, श्रीकांत नन्द, मनोज भोई, सहित समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे |