
राजिम। विधायक अमितेश शुक्ला के द्वारा दिव्यांग सामुदायिक भवन निर्माण हेतु नवीन गौठान वन विभाग के पास पथर्रा रोड़ राजिम में दस लाख का सामुदायिक भवन दिव्यांग जनों के लिए दिये हैं उनके भूमिपूजन विधायक के द्वारा नगर पालिका परिषद राजिम में हुआ था जो सामुदायिक भवन का कार्य प्रारंभ करने के लिए आज दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष जागेश्वर साहू कोषाध्यक्ष सुनिता साहू सचिव कामता प्रसाद सेन सारिका साहू निधि पठारी धारणी साहू उपाध्यक्ष लोमश साहू महामंत्री प्रहलाद साहू संयुक्त सचिव संतोष साहू सभी के द्वारा आज पूजा पाठ करके सामुदायिक भवन निर्माण की शुरुआत ठेकेदार आदर्शराव शिन्दे, बलराम यादव, ठाकुर राम साहू, कुलदीप साहू सभी मौजूद थे।
