कवियत्री मनोरमा काव्य शिरोमणि केदारनाथ सिंह स्मृति सम्मान से हुई सम्मानित।

सक्ती :- जी.वी. प्रकाशन द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय काव्य  संकलन हमारा तिरंगा में रचनात्मक सहभागिता एवं हिन्दी साहित्य के उत्थान में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए कवियत्री मनोरमा को काव्य शिरोमणि केदारनाथ सिंह स्मृति सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। विदित ‌हो कि इस बार जी.वी.‌ प्रकाशन द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय काब्य संकलन हमारा तिरंगा में कवियत्री मनोरमा की पांच से अधिक कविताओं को जगह देते हुए प्रकाशित किया गया है। जिनमें मां, ऐ जिन्दगी, कौन हूं मैं कैसी हूं मैं, एक पल में हुई पराई, डायरी क्या है? व अन्य कविताएं शामिल हैं। इधर मनोरमा ने इसके लिए हर्ष प्रकट करते हुए जी.वी., प्रकाशन के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। अपनी कविताओं को जी.वी. प्रकाशन की किताब राष्ट्रीय काव्य संकलन हमारा तिरंगा में शामिल किए जाने से उत्साहित कवियत्री मनोरमा ने कहा कि मैं इससे उत्साहित हूं। इस सम्मान से मुझै और भी बेहतर लिखने के लिए प्रेरणा मिलैगी। कवियत्री मनोरमा ने अपनी इस विशिष्ट उपलब्धि को अपने माता पिता के साथ- साथ गुरूजनों को समर्पित किया है। गौरतलब हो कि मनोरमा छत्तीसगढ़ प्रदेश के सक्ती जिले के निवासी हैं तथा पत्रकार योम प्रकाश लहरे की सुपुत्री हैं। इधर मनोरमा की इस विशिष्ट उपलब्धि पर उन्हें तरूण कुर्रे, उमा कुर्रे, उदय मधुकर, डा विजय लहरे, व्याख्याता केंवरा सिंह, विजय सिंह राज, बसपा नेता मनहरण मनहर, जिलाध्यक्ष जी आर बंजारे, जिलाध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज छोटे लाल भारद्वाज, शिक्षक श्याम लाल सितारे, पंथी लोक गायक शुकलाल लहरे, नवाचारी शिक्षक राजेश सूर्यवंशी, संतराम महिलाने, प्रधानपाठक अमर सिंह जांगड़े, व्याख्याता जी.पी. भारद्वाज, उपेन्द्र नाथ भारद्वाज, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एच आर कुर्रे, शुकवारा कुर्रे, लेक्चरर आत्मानंद स्कूल सहित वीरेंद्र कुमार, सेवती लहरे सहित ईष्ट मित्रों व परिजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई व मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।