बालोद /हाशिम कुरैशी

बालोद:- पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, के मार्गदर्शन में गीता वाधवानी उप पुलिस अधीक्षक बालोद के पयवेक्षण में जिला-बालोद के प्रतिष्ठित महिलाओं तथा शासकीय विभागों में कार्यरत् महिला अधिकारी/कर्मचारियों को सहरानीय कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया है तथा ‘‘अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह’’ के अतंर्गत महिला सेल बालोद में विभिन्न खेल जैसे- मटका फोड़, 100 मीटर रेस, सुई धागा, कुर्सी दौड़, रंगोली आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को घटित होने वाले अपराध, अभिव्यक्ति कार्यक्रम की मुख्य बिंदु महिलाओं की सुरक्षा एवं सतर्क रहने के संबंध में अवगत कराया गया तथा अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने के तरीके बताया गया मानव तस्करी कैरियर काउंसलिंग स्वास्थ्य,स्वच्छता, टोनही निवारण, नशामुक्ति, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, साइबर क्राइम की जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस परिवार के परिजन एवं अन्य महिला व बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।
उक्त कार्यक्रम में सउनि सीता गोस्वामी महिला सेल प्रभारी एवं महिला स्टाफ पुजा यादव, दानेष्वरी भुआर्य तथा सायबर सेल बालोद से आर.योगेश कुमार गेडाम व जिला बाल संरक्षण ईकाई बालोद आउट रिचवर्कर, गुरूवंती, काउन्सलर चाईल्ड हेल्प लाईन प्रतिमा मंडावी उपस्थित रहे।
