नारधा में भक्त माता कर्मा जयंती मनाई गई‌।

मगरलोड :- ग्रामीण साहू समाज के तत्वाधान में नारधा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। 1007 वी संत माता शिरोमणि भक्त कर्मा की जयंती मनाई गई।यह यात्रा ग्रामीण साहू समाज भवन से होते हुए गांव भ्रमण के लिए निकाली गई। जिसमें महिला पुरुष बच्चे सभी शोभायात्रा में शामिल हुए नारधा में साहू समाज द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी कर्मा जयंती मनाया गया माता कर्मा के छायाचित्र पर गुलाल पुष्प अर्पित किया गया साहू समाज के प्रमुखों द्वारा भक्त माता कर्मा के कार्यों के महिमा का गुणगान किया साहू समाज भक्त माता कर्मा के आदर्शों पर चलने का प्रेरित किया गया ।

इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानचंद साहू, उपाध्यक्ष विष्णु राम साहू, कोषाध्यक्ष श्रवण साहू, सचिव अमरीश साहू, नारधा डूमरपाली सरपंच गेवेंद्र साहू, मोहित साहू संरक्षक, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डामिन साहू, रामसरण साहू, समाज सेवक जोईधा राम साहू, गैंदलाल साहू, राजेंद्र साहू मीडिया प्रभारी राजिम भक्तिन माता समिति एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।