फिंगेश्वर :- गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोबा के सड़क किनारे मिली लास शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दराअसल सुबह जब गांव वाले काम पर निकले तो देखे की गांव से 1 किलो मीटर दूर मुख्य मार्ग पर कार और दो लाश पड़ी हुई है। सूचना पर मौके पर फिंगेश्वर पुलिस, गरियाबंद स्पेशल टीम और एफएसएल की टीम पहुंच कर जांच में जुट गई है। जांच में युवक की शिनाख़्त रोबा निवासी आनंद राम साहू के रूप में की है। और कार भी उसी का है युवती का नाम देवकी दीवान महासमुंद निवासी बताया जा रहा है।

बता दे की मृतक 10 साल से गांव छोड़ कर महासमुंद में रहता था। आशंका लगाया जा रहा है कि घटना की रात ही वह गांव आया था। मृतक अपने भाई के पास मारने से पहले वाटशॉप मैजेस भी किया है जिसमे लिखा है कि भाई मैं अपने जीवन से बहुत दुखी हूं जीना नही चाहता। वही युवती देवकी दीवान महासमुंद की रहने वाली है जो शादी शुदा है। प्रथम जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस तहक़ीक़ात में जुट गई है। कि आखिर दोनों का मौत का असल कारण क्या है। दूसरी तरफ गांव में सनसनी फैला हुआ है।
