राजिम:- मौसम में आए बदलाव के कारण पिछले 1 सप्ताह से सुबह के समय बादल बदली दिख रही थी आखिरकार बादल ने आज बरस ही दी। दोपहर 12:00 से पहले कहीं नहीं लग रहा था कि आज वर्षा होगी। पूर्व दिनों की भांति इसी तरह से बदली आएगी और चली जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दोपहर को बूंदाबांदी शुरू हुई तथा देखते ही देखते जोरदार बारिश होने लगी आधा घंटे तक बड़ी बूंदों की बारिश हुई तथा आधा घंटे तक हल्की बारिश होती रही इससे शहर तरबतर हो गया अपनी रोजमर्रा के सामान खरीदने के लिए आए हुए लोगों को जल्दी-जल्दी में सामान को समेटना पड़ा।
इस समय सब्जी मंडियों में भी बड़ी भीड़ रही। कुछ लोग सामान खरीद कर चले गए थे तो कुछ लोग जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन बारिश में जल्दबाजी में खलल डालते हुए उन्हें रुकने के लिए मजबूर कर दिया। शहर की सड़कों पर बारिश के पानी जमा हो गए। धीरे धीरे कर पानी नालियों से बाहर निकले। शाम 4:00 बजे मौसम खुला फिर धूप निकले और देखते ही देखते जमीन भी सूखने लग गए। अब लोगों को पूरा अंदेशा है कि मौसम पूरी तरह से खुल जाएगा।
