
देवभोग :- समारोह ग्राम बुद्धूपारा में बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें तहसील साहू संघ के अन्तर्गत आने वाले समस्त ग्राम के बंधु बांधव सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश साहू संघ के सदस्य अशोक बजरंग साहू, संरक्षक डूमर लाल साहू, प्यारे लाल साहू, उपाध्यक्ष रतन लाल साहू, सलाहकार कवि राम साहू, मुरारी साहू, महामंत्री संजय साहू तुलसी साहू, हरि राम साहू, न्याय प्रकोष्ठ सदस्य अमृत साहू, साहू राम साहू, सुखनंदन साहू, श्रवण , संगठन सचिव धर्मेंद्र साहू , सचिव हेमन्त साहू, युवा प्रकोष्ठ के संयोजक अभिषेक साहू, डीकेश साहू, रंजीत साहू, ममता, भूमिका, देवभोग जोन उपाध्यक्ष अदिती साहू, सचिव धानिता साहू, महिला संयोजिका गरिमा साहू, ममता साहू, पिंकी साहू, सरोज साहू, छुकुन साहू, साथ ही स्व सहायता समूह के महिलाओं माता बहन एवम बच्चों ने मुख्य रूप से भाग लिया। शोभा यात्रा के दौरान माता का भजन कीर्तन करते जयकारा के साथ शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। शोभायात्रा के दौरान जनपद सदस्य एवं संघ के मीडिया प्रभारी होरी लाल साहू जी के द्वारा सभी भक्तों को शरबत पिलाया गया और संघ के उपाध्यक्ष सुजाता साहू के द्वारा प्रसाद का व्यवस्था किया गया। हर्षोल्लास के साथ माता कर्मा की महा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
