राजिम :- भाजपा का बुथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत राजिम भाजपा मंडल रोहिना शक्ति केंद्र की विस्तारक शरद पारकर भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 17 मार्च को शक्ति केंद्र पर 5 बूथ की बैठक रखकर शुभारंभ किया गया।

बुथ एकत्रीकरण की अभियान की सम्बन्धित विषयों पर कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का अभिभाषण पत्र का वाचन शरद पारकर ने किया। सयोंजक दयाराम यादव, पूरन यादव , राजेश धीवर, डॉ राधेश्याम साहू, रिखी वर्मा, मकसूदन साहू, अरुण साहू, दानेंद्र साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
