राजिम :- तहसीलदार पेखन टोंडरे को हटाने के लिए व्यापारी संघ के आह्वान पर नगर बंद किया गया था। सुबह से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक नगर बंद रहे इस दौरान दुकानें बंद होने से जरूरी सामानों की किल्लत बनी रही। बंद के दौरान अस्पताल, क्लीनिक, मेडिकल स्टोर्स, पेट्रोल पंप इत्यादि को छूट दे रखी थी। इस बंद पर विभिन्न संगठनों ने भरपूर सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि तहसीलदार को हटाने के लिए अधिवक्ता संघ के द्वारा लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है यह आंदोलन में अधिवक्ताओं के अलावा नगर के सभी पार्टियों के गणमान्य नागरिकों ने भी अधिवक्ताओं के साथ मिलकर आंदोलन में सहभागिता दे रहे हैं। गुरुवार की रात्रि अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने क्षेत्र के विधायक अमितेश शुक्ल से राजिम विश्राम गृह में मुलाकात किया और राजिम तहसीलदार को हटाने आग्रह किया है। पेखन टोंडरे तहसीलदार राजिम के कार्यप्रणाली से अधिवक्ताओं के साथ साथ राजिम क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश व्याप्त है, जिसके संबंध में विधायक अमितेश शुक्ल ने जन भावना और जन आक्रोश को देखते हुए आश्वासन किया है कि आगामी 10 से 15 दिनों में इनका स्थानांतरण कर दिया जाएगा। प्रतिदिन आंदोलन के अलग- अलग रूप देखने मिल रहा है। बताना होगा कि अधिवक्ता संघ प्रतिदिन तहसीलदार को हटाने के लिए आंदोलन के अनेक रूप प्रस्तुत कर रहे हैं कभी बाइक रैली निकालकर हो हल्ला कर रहे हैं तो कभी पुतला दहन तो कभी नगर बंद जैसे अनेक आंदोलन का विस्तार हो रहा है।
