लायंस क्लब कटघोरा-छुरी ने मनाया होली मिलन समारोह।

कटघोरा:- लायंस क्लब कटघोरा-छुरी के द्वारा पारिवारिक होली मिलन समारोह पूरे स्थानीय अग्रसेन भवन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस आयोजन में मनोरंजक खेल-कूद, गीत-संगीत, के साथ रात्रिभोज का आयोजन किया गया एवं फूलों से होली खेलने का आनंद बच्चों एवं लायन माता- पिता सहित सभी सम्मानित लायन साथियों ने लिया, कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के अध्यक्ष ला घनश्याम शर्मा, सचिव आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ला नरेंद्र अग्रवाल के द्वारा मासिक बैठक के साथ किया गया तत्पश्चात क्लब की महिला सदस्य प्रियंका बंसल, अनुष्का मित्तल एवं अंकिता अग्रवाल के द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कराया, एवं सभी प्रतिभागी को भोलू भाई एंड कंपनी, ज्योति एजेंसी (भोलू भाई) के सौजन्य आकर्षक पुरूस्कार प्रदान किया गया। पारिवारिक होली मिलन कार्यक्रम को सफल कराने में हमारे क्लब कर्तव्यनिष्ठ, उर्जावान लायन साथी जिसमे प्रमुख रूप से डिस्ट्रिक्ट क्वेस्ट चेयरपर्सन ला अजय गर्ग, क्लब अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, राजकुमार अग्रवाल छुरी, हुकुमचंद अग्रवाल, मुकेश गोयल, इखलाक शेख, अजय श्रीवास्तव, राजूदास, राजकुमारअग्रवाल (कटघोरा), प्रकाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, भरत अग्रवाल, विक्की राजपूत, राकेश बंसल भोलू भाई, तनुज अग्रवाल नरेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष, आशीष अग्रवाल सचिव, जितेंद्र अग्रवाल, साँवरिया मित्तल,राकेश शर्मा, अंकित अग्रवाल, भारतभूषण साहू, अतुल मित्तल, मुकेश गुप्ता, सुधीर पांडेय,विकेश अग्रवाल, दीपक बंसल, अंशुल अग्रवाल, रवि दत्ता, महिला मंडल के सदस्य प्रियंका बंसल, अनुष्का बंसल, अंकिता अग्रवाल, अनिता शर्मा, बबली गर्ग, दीक्षा सिंघल, दुर्गा अग्रवाल, आरती श्रीवास्तव, मंजू अग्रवाल, पीहू राजपूत, माधुरी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, ज्योति गोयल, मोनी अग्रवाल, अनिता साहू, मोनी अग्रवाल, अन्नपूर्णा पाण्डेय, माया दत्ता, अंजली दीवान सहित बड़ी संख्या मे लायन साथी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।