बालोद /हाशिम कुरैशी
बालोद :- जनजातीय/ग्रामीण क्षेत्र-जुंगेरा/पारारास, में अभिव्यक्ति महिला जागरूकता के तहत् टोनही निवारण, कैरियर काउंसलिंग, मानव तस्करी, नशामुक्ति, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी।

महिलाओं/युवतियों के मोबाईल फोन पर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर जानकारी दी गई। 14.03.2023 को पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, के मार्गदर्शन में गीता वाधवानी उप पुलिस अधीक्षक बालोद के पयवेक्षण में जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र-सुमीत बाजार, मॉल, बालोद, बस स्टैण्ड, बालोद, रेल्वे स्टेशन बालोद तथा जनजातीय/ग्रामीण क्षेत्र-जुंगेरा/पारारास, में अभिव्यक्ति महिला जागरूकता के तहत् टोनही निवारण, कैरियर काउंसलिंग, मानव तस्करी, नशामुक्ति, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी दिया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के तहत् महिलाओं/युवतियों को गुड टच-बैड टच और महिला संबंधी अपराध के संबंध में उनके कानूनी अधिकारों के लिए जागरूक किया गया तथा अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर अभिव्यक्ति एप के बारे में SOS प्रणाली इसके माध्यम से संकट में फंसी महिलाओं/बालिकाओं को तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है। Complaint प्रणाली के उपयोग में कोई भी महिला/बालिका किसी भी स्थान से सीधे ऐप टाईप कर अथवा कागज पर लिखे शिकायात को अपलोड कर पुलिस तक अपना शिकायत पहुंचा सकती है।

साथ ही साथ होने वाले सायबर अपराध की जानकारी व उनके बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। किशोर न्याय अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट 2012) मानव/बाल तस्करी के संबंध में जानकारी, सखी सेंटर महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण, व घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, चाइल्ड हेल्फ लाईन नं. 1098 की जानकारी साझा किया गया एवं महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी जानकारी अपराध व संरक्षण एवं उनके अधिकारों से अवगत कराया जाकर जागरूक किया गया है।
उक्त कार्यक्रम में सउनि सीता गोस्वामी महिला सेल प्रभारी एवं महिला स्टाफ पुजा यादव, दानेष्वरी भुआर्य तथा सायबार सेल बालोद से आर. योगेश कुमार गेडाम व जिला बाल संरक्षण ईकाई बालोद आउट रिचवर्कर, गुरूवंती, काउन्सलर चाईल्ड हेल्प लाईन प्रतिमा मंडावी व मनीष सिन्ही उपस्थित रहे।
