इंटक फेडरेशन के वर्चुअल बैठक में देशभर के पदाधिकारी हुए शामिल।

रायपुर :- मजदूर संगठन की ब्लाक कार्यकारिणी से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी को एक सूत्र में पिरोने का दिया संदेश सदस्यता अभियान अप्रैल से शुरू, रायपुर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस फेडरेशन के प्रमुख स्वामी नाथ जायसवाल राजधानी रायपुर के पांच दिवसीय प्रवास के दौरान एक और जहां राष्ट्रीय कलार महा सभा में शामिल हुए वहीं दूसरी ओर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेश के सदस्यों की वर्चुअल बैठक की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया इस दौरान कानून को और सख्त करते हुए संगठन के प्रति गैर जिम्मेदारी रवैया अपनाने वाले पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ। साथ ही मजदूरों की भलाई के लिए किए जाने वाले कार्यों को लेकर और अन्य यूनियन के सदस्यों को जोड़ने के लिए भी बैठक में चर्चा हुई इसके अलावा मीडिया जगत को साथ लेकर गांव शहर और ब्लॉक से लेकर राज्य के कोने- कोने में मजदूर संगठन के सदस्यों की नियुक्ति और पूरे देश में मजदूर संगठन की एक अलग ब्रिगेड तैयार करने हेतु बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान आगामी महाधिवेशन को लेकर युवा प्रदेश इंटर फेडरेशन के अभिनव टोप्पो ने बताया कि 1 मई को प्रदेश स्तरीय भव्य आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन का मूल उद्देश्य ही मजदूर संगठन के जरिए मजदूरों को जोड़ना और उनके हित में काम करना है उन्होंने बताया कि इस महाधिवेशन के जरिए 5000 से अधिक सदस्य जुड़ेंगे। माना एयरपोर्ट राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई विधानसभाओं में इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा इस दौरान संगठन के कैलेंडर और इंटक पुस्तिका के प्रकाशन को लेकर भी चर्चा की गई और सभी का सहयोग लेकर इसे जल्द से जल्द मूर्त रूप प्रदान करने पर सहमति बनी। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों में वरिष्ठ महासचिव किशोर वैती छत्तीसगढ़ प्रभारी, वरिष्ठ महासचिव हौसला प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अश्विनी कुमार मिश्रा, अभिनव टोप्पो, अनिल अग्रवाल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, तमिलनाडु से देवराज छत्तीसगढ़ से योगानंद नेताम, दुर्गेश ताम्रकार, पार्वती साहू, राजेश कर्नाटका से साईं बाबा के अलावा कई लोग वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। तालकटोरा में होगा भव्य आयोजन, वर्चुअल बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों के बीच विचार- विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस फेडरेशन के द्वारा राष्ट्रव्यापी मजदूर सम्मेलन किया जाएगा जिसमें देश भर से एक लाख से अधिक मजदूर शामिल होंगे इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए देशभर के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जगह-जगह इंटर फेडरेशन के पोस्टर और प्रचार वाहन के अलावा होल्डिंग्स के साथ-साथ उनके रहने रुकने और सभा स्थल तक पहुंचने सहित तमाम विषयों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी राज्यों के पदाधिकारियों के नए रूप से चयन को लेकर भी चर्चा की गई गौरतलब है कि पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सक्रिय और योग्य व्यक्ति को अहम जिम्मेदारी देने की मंत्रणा बैठक से की गई।