
राजिम। निषाद समाज प्रदेश युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के समस्त युवा साथियों से अपील करते हुए युवा प्रकोष्ठ। प्रदेश अध्यक्ष शरद पारकर ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 18 मार्च दिन शनिवार स्थान कोहका भिलाई में केंद्रीय कार्यालय निषाद भवन में आयोजित है। जिसमें निषाद समाज के सरक्षक एवं अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन एम आर निषाद, प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज एवं विधायक संसदीय सचिव कुँवर निषाद सहित समाज के वरिष्ठ जन प्रदेश व जिले के पदाधिकारी गन शामिल होंगे। पारकर ने जिसमें ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़कर जिला स्तर पर गठन कर समाज में युवाओं की भागीदारी ज्यादा हो उसको ध्यान रखकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अवश्य हर जिले से अधिक सँख्या में स्वजातीय बन्धु शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
