प्रभारी मंत्री  ताम्रध्वज साहू आज राजिम आयेंगे

प्रभारी मंत्री  ताम्रध्वज साहू आज राजिम आयेंगे
गरियाबंद ।  लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री  ताम्रध्वज साहू आज राजिम आयेंगे। वे यहां पर राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान आयोजित संत समागम कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री साहू 06 मार्च 2021 को अपरान्ह 2ः30 बजे नेवई जिला दुर्ग से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 4 बजे राजिम जिला गरियाबंद पहुंचेंगे। वे यहां पर राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान आयोजित संत समागम कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। गृह मंत्री श्री साहू रात्रि 8ः30 बजे कार द्वारा राजिम से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे।