गोहरापदर :- भाजपा छत्तीससगढ़ अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी हैं दरअसल प्रदेश कांग्रेस सरकार व्दारा प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण नही कराये जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जिला एवं मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम कर रहे थे, इसी तारतम्य में आज भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा 15 मार्च को विधानसभा घेराव किया गया जिसमें पूरे प्रदेश के हर कोने से हज़ारों भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रधानमंत्री आवास के वंचित लाभार्थी शामिल हुए।
घेराव कार्यक्रम मे भाजपा मंडल गोहरापदर से पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी एवं मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के नेतृत्व सौ से अधिक कार्यकर्ता एवं आवास योजना के वंचित लाभार्थी शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने बताया की बीते एक सप्ताह से सभी पदाधिकारी अपने मंडल स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए थे।बूथ स्तर पर आवास योजना के वंचितों को कार्यक्रम में ले जाने की तैयारी की गई थी जिसमें आज भाजपा मंडल गोहरापदर से 15 चार पहिया वाहनो में लगभग 120 से अधिक लोग इस प्रदेशव्यापी घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रदेश की जनविरोधी सरकार के ख़िलाफ़ जंगी प्रदर्शन में शामिल हुए।कार्यक्रम में भाजपा मंडल गोहरापदर से अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह ध्रुवा, जिला महामंत्री पुनितराम सिन्हा, भाजयुमों जिलाध्यक्ष योगीराज कश्यप, मंडल महामंत्री तानसिंह मांझी, मोहित यादव, उपाध्यक्ष महेन्द्रप्रताप ध्रुवा, आनंद यादव, कोषाध्यक्ष शोभितराम ध्रुवा, मकरध्वज साहू, चंद्रप्रकाश साहू,क्षअरुण सिन्हा, रुपाधर ध्रुवा,रामदास मानिकपुरी, दीपचंद कश्यप, प्रेमसिंह यादव, राजेन्द्र यादव, देवानंद पाथर, बेनुराम नागेश, गुनेश्वर नागेश, दुबेराम ध्रुवा, गयाराम मांझी, गयाराम नागेश, दीपक मिश्रा, पुरन साहू, गिरधर नागेश, खीरसिंग पुजारी, रुपसिंह मरकाम, गुनसागर यादव, दीपक सागर, धनीराम सिन्हा, हेमराज मांझी, देवीसिंह पटेल, महेंद्र नागेश, अशोक ठेला, आसकुमार साहू, लीलाराम यदु, दुखुराम पटेल, पुनितराम साहू,अंगद नागेश सहित कार्यकर्तागण शामिल हुये।
